समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19जून।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि राजनीतिज्ञों द्वारा हर बात के लिए हां कहने यहां तक कि जो कुछ भी नहीं कर सकते उसके लिए भी हाँ कहने के कारण देश की राजनीति में विश्वसनीयता का संकट पैदा हो रहा है, जिससे जनता का राजनेताओं पर से विश्वास उठ रहा है। उन्होंने कहा कि राजनेता की कथनी और करनी में फर्क नहीं होना चाहिए। वे कल लखनऊ में लोकसेवा आयोग द्वारा चयनित उम्मीदवारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपीएससी की प्रतिष्ठित परीक्षा पास करने वाले युवा अब सार्वजनिक जीवन में काम करेंगे। इस दौरान उन्हें अपनी कर्तव्य-परायणता और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की आवश्यकताओं और समस्याओं के प्रति ब्यूरोक्रेट्स को अति संवेदनशील रहना चाहिए।इससे पहले सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र में निर्माणाधीन रेल, राष्ट्रीय राजमार्ग, भूतल परिवहन और लोक निर्माण विभाग की कार्यदायी संस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी निर्माण कार्य दिसम्बर माह के दूसरे हफ्ते तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
राजनेता की कथनी और करनी में फर्क नहीं होना चाहिए–रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
Previous Articleपीएम ने बर्लिन में विशेष ओलंपिक वैश्विक खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ियों के दल को शुभकामनाएं दी
Next Article वियतनाम के रक्षा मंत्री ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
