समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28 जुलाई। बिहार के दरभंगा जिले में सोशल मीडिया सेवाओं को गुरुवार शाम से 30 जुलाई शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इस अवधि के दौरान व्हाट्सएप, टेलीग्राम फेसबुक और यू-ट्यूब पर अपलोड सोशल मीडिया नेटवर्क सेवाएं स्थगित रहेंगी। दरभंगा जिले में कुछ दिन पहले सांप्रदायिक झड़प की घटनाओं को देखते हुए और जिला पुलिस की ओर से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। जिला पुलिस ने गृह विभाग को भेजी गयी सूचनाओं में कहा था कि असामाजिक तत्व सोशल मीडिया का उपयोग करके भ्रामक सूचनाओं का प्रसार कर सकते हैं, जिससे क्षेत्र में अशांति फैलने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। इधर, आगामी मुहर्रम के जुलूस को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। कई स्थानों पर पुलिस बलों की तैनाती बढ़ा दी गयी है।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
