समग्र समाचार सेवा
चंड़ीगढ़, 27नवंबर।
कैप्टन अमरिंदर के इन तीनों ट्वीट का हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तगड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर जी,आपके झूठ, धोखे और प्रचार का समय खत्म हो गया है। लोगों को अपना असली चेहरा देखने दें। कृपया कोरोना महामारी के दौरान लोगों के जीवन को खतरे में डालना बंद करें। मैं आपसे लोगों के जीवन के साथ नहीं खेलने का आग्रह करता हूं। कम से कम महामारी के समय ऐसी सस्ती और घटिया राजनीति करने से बचें। मनोहर लाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मैं पिछले तीन दिनों से आप से बात करने-आप तक पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन दुख की बात है कि आपने मुझसे मिलने या बात करने में कोई रुचि नहीं दिखाई। यह आपका फैसला है। इससे यह भी पता चलता है कि आप किसानों के मुद्दों के समाधान के लिए कितने गंभीर हैं। आप केवल ट्वीट करते हैं और भाग जाते हैं। आपको जवाब देना चाहिये कि आप बातचीत के लिए क्यों तैयार नहीं हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने तीसरे और आखिरी ट्वीट में कहा कि मैं पहले भी कहता रहा हूं और आज भी कह रहा हूं कि तीनों कृषि कानूनों से किसानों को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। किसानों की सारी फसल एमएसपी पर खरीदी गई है। मंडी व्यवस्था भी कायम है। आगे भी रहेगी। यदि किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। इसलिए आप निर्दोष किसानों को उकसाना बंद करें।
किसानों पर राजनीति बंद कीजिये, एमएसपी नहीं मिला तो राजनीति छोड़ दूंगा- सीएम खट्टर
Previous Articleशिमला जिला के ठियोग उपमण्डल के देहा थाना में 18 कमरों में लगी आग
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
