समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30सितंबर। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने लोगों को बड़ी राहत दी है. RBI ने दो हज़ार रुपये के नोट बदलने का समय बढ़ा दिया है. अब 7 अक्टूबर तक लोग बैंकों में नोट बदल सकेंगे. इसके लिए RBI ने नया सर्कुलर भी जारी कर दिया है. RBI ने समीक्षा के बाद नोट बदलने का समय 7 अक्टूबर 2023 तक बढ़ाने का फैसला किया है. पहले नोट बदलने की समय सीमा 1 अक्टूबर को ख़त्म होने वाली थी.
माना जा रहा था कि एक अक्टूबर के बाद दो हज़ार के नोट की वैल्यू जीरो हो जाएगी, लेकिन फ़िलहाल ऐसा नहीं होगा. अब सात अक्टूबर तक नोट बदले जा सकेंगे.
आपको बता दें कि दो हजार रुपए के नोट को बैंक में जमा करने और बदलने का टाइम पहले 30 सितंबर 2023 शाम चार बजे था. वहीं, एटीएम में दो हजार रुपए के नोट जमा करने का समय आज रात 12 बजे तक था.
RBI ने दी बड़ी राहत, 2000 रुपए का नोट बदलने की मियाद बढ़ी, अब इस तारीख तक बदले जा सकेंगे नोट
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
