समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग ने 9 अक्टूबर को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी थी. इसी के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीख का भी एलान किया गया. EC ने बताया कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव के लिए मतदान होगा, पहले चरण के 20 सीटों पर दिवाली के पहले 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे वहीं, दूसरा चरण की 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान है. लेकिन इन तारीखों के आस-पास कई त्योहार पड़ रहे है जिसके मद्देनजर छत्तीसगढ़ में मतदान की तारीखों को आगे बढ़ाने की मांग उठ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी चुनाव आयोग मतदान की तारीखों को आगे बढ़ाने की मांग की है.
चुनाव आयोग से मतदान तारीख बढ़ाने की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने X पर ट्वीट कर लिखा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. नेता ने आगे लिखा, मैं चुनाव आयोग से आग्रह करता हूं कि दूसरे चरण के मतदान को आगे बढ़ाने की कृपा करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता इस चुनाव से जुड़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएं. हालाकि रमन सिंह की सीट राजनांदगांव में पहले पहले चरण में मतदान होने वाले है.
रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की तारीख को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग से की अपील
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
