समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11 दिसंबर
Twitter ने अपने यूजर्स को अब स्नैपचैट पर सीधे अपने Tweet साझा करने की अनुमति दे दी है। अब तक यूजर्स अपने Tweet के स्क्रीनशॉट को फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर साझा कर पाते थे। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, यह सुविधा वर्तमान में आईओएस उपयोगकतार्ओं के लिए उपलब्ध है, सार्वजनिक Tweet पर शेयर बटन दबाने पर (निजी Tweet के मामले में ऐसा नहीं किया जा सकता) स्नैपचैट पर Tweet साझा करने का विकल्प नजर आता है।
यूजर्स Tweet का एक स्नैप बना सकते हैं और इसे लोगों के साथ साझा कर सकते हैं, या इसे स्नैपचैट पर अपनी स्टोरी में जोड़ सकते हैं। रिपोर्ट में गुरुवार को बताया गया, Twitter का यह भी कहना है कि आईओएस यूजर्स का एक छोटा समूह जल्द ही Instagram स्टोरीज पर भी ट्वीटस को साझा करने में सक्षम होगा।
रिपोर्ट के अनुसार, इस सुविधा को एंड्रॉइड यूजर्स के लिए बाद में शुरू किया जाएगा। इस महीने की शुरूआत में Twitter ने अपने थ्रेडेड रिप्लाई एक्सपेरिमेंट को बंद कर दिया, क्योंकि इससे बातचीत को पढ़ने में मुश्किल हुई। थ्रेडेड रिप्लाई प्रयोग का अर्थ उत्तरों को पढ़ना और फॉलो करने को आसान बनाना था, लेकिन इसे लेकर यूजर्स ने नेगेटिव प्रतिक्रिया दी।
