समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5 दिसंबर। साइक्लोन मिचौंग ने आंध्र प्रदेश में दस्तक दे दी है। दोपहर 1 बजे तूफान आंध्र प्रदेश के बापटला में नेल्लोर-मछलीपट्टनम के बीच लैंडफॉल कर गया। तूफान के टकराने के बाद हवाएं 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जो 110 KMPH तक पहुंच सकती हैं। तूफान का असर अगले 3 घंटे तक रहेगा। साइक्लोन को लेकर आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट है। भारत के मौसम विभाग, आईएमडी ने कहा कि गंभीर चक्रवात ‘मिचौंग’ के मद्देनजर मंगलवार को ओडिशा के दक्षिणी जिलों में बारिश जारी है। आंध्र प्रदेश सरकार ने आठ जिलों (तिरुपति, नेल्लोर, प्रकाशम, बापटला, कृष्णा, वेस्ट गोदावरी, कोनसीमा और काकीनाडा) के लिए अलर्ट जारी किया था। पुडुचेरी में तटीय इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहां शाम 6 बजे तक आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
साइक्लोन मिचौंग ने आंध्र प्रदेश में दी दस्तक, अगले 3 घंटे काफी अहम
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
