समग्र समाचार सेवा
हल्द्वानी,19दिसंबर।
मेयर डॉक्टर जोगिंदर पालसिंह रौतेला ने वार्ड नंबर 38 में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी मार्ग का शिलान्यास किया।
बता दें कि वार्ड नंबर 38 के भगवानपुर तोक में मेजर राघव के घर से आई जी जी एस मार्तोलिया के घर तक बनने वाले इस सीसी मार्ग से लोगों को आवागमन सरल औऱ आसान हो जाएगा।
14 वें वित से बनने वाले इस मार्ग के शिलान्यास के वक्त मेयर ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को सुना और कहा कि उनके समस्याओं का समाधान अवश्य होगा। इस मौके पर पार्षद प्रमोद तोलिया, नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, भाजपा के जिला महामंत्री कमलनयन जोशी मंडल महामंत्री कमल किशन पांडे ग्राम प्रधान गुनी गणेशा शाह दलीप सिंह बिष्ट अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद आर्य सहायक अभियंता नवल नौटियाल समेत कई क्षेत्रीय जन मौजूद रहे।
मेयर डॉक्टर जोगिंदर पालसिंह ने वार्ड नंबर 38 में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी मार्ग का किया शिलान्यास
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
