समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22दिसंबर।
कई सालो से फरार दिल्ली का पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि रामबीर शौकीन पर कई संगीन मामलों के आरोप है।
गौरतलब है कि राम बीर शौकीन सितंबर, 2018 में सफदरजंग अस्पताल से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने पूर्व विधायक पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था और तीन पुलिसकर्मियों को लापरवाही में सस्पेंड कर दिया था।
रामबीर शौकीन का संबंध कांग्रेस पार्टी से रहा है, लेकिन 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने मुंडका सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में रामबीर ने जीत दर्ज की थी और उन्होंने अरविंद केजरीवाल की 49 दिन की सरकार को समर्थन भी दिया था। रामबीर शौकीन दिल्ली के डॉन नीरज बवाना का मामा है और पुलिस कस्टडी में इलाज के दौरान सफदरजंग अस्पताल से फरार हो गया था।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
