समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29 दिसंबर।
अगर आप सस्ते में घर खरीदने के इच्छुक हैं तो आपके पास घर खरीदने का सुहरा मौका है. देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सस्ते में प्रापर्टी का ऑक्शन करने जा रहा है. बैंक यह नीलामी कल से यानी 30 दिसंबर से शुरू करने जा रहा है. अगर आप इच्छुक हैं तो अपने सभी कागजात तैयार कर लीजिए, जिससे आपको कोई परेशानी न हो।
बता दें, इस ऑक्शन में रिहायशी , कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल दोनों ही तरह की प्रापर्टीज शामिल हैं. ये वो प्रापर्टीज हैं जो डिफॉल्ट की लिस्ट में आ चुकी हैं. यानी खरीदार लोन नहीं चुका पाए हैं तो बैंकों ने उन प्रापर्टीज को अपने कब्जे में ले लिया है।
गौरतलब है कि जो प्रापर्टी मालिक लोन नहीं चुका पाते हैं तो उन सभी लोगों की प्रापर्टी बैंकों द्वारा अपने कब्जे में ले ली जाती हैं. उसकी भरपाई बैंक प्रॉपर्टी की नीलामी करके पूरा करते हैं. इस तरह से सभी बैंकों के पास प्रापर्टी मौजदू होती हैं. केवल ध्यान देने की जरूरत होती है कि आपको किस जगह पर प्रापर्टी खरीदनी है और क्या उसका लोकेशन आपके लिए फिट है कि नहीं. इस नीलामी में बैंक प्रापर्टी बेचकर अपनी बकाया राशि वसूल करता है।
अगर आप भी सस्ते में घर खरीदने के है इच्छुक तो एसबीआई को ऑक्शन में ले भाग
Previous Articleवास्तु दोष- अगर आपने किचन में की है ये गलतियों तो आज ही करें ठीक
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
