समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 19 अप्रैल। टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हादसे का शिकार हो गई हैं। इस हादसे में दिव्यांका की बाजू की दो हड्डियां टूट गई हैं और वह फिलहाल कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। जैसे ही उनके पति विवेक को दिव्यांका के एक्सीडेंट की खबर मिली उन्होंने अपना लाइव सेशन कैंसिल कर दिया और तुरंत अस्पताल पहुंचे। दिव्यांका को चोट लगने वाली एक्स-रे की फोटो भी शेयर की गई है। पति विवेक दहिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर, उन्होंने फैंस को पत्नी के बारे में अपडेट दिया। इसमें लिखा था, ‘ यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया था और अब वह मेडिकल केयर में हैं। उनके ठीक होने के बाद विवेक ये करेंगे। हम आपकी समझ और सपोर्ट के लिए आपको धन्यवाद देते हैं और दिव्यंका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने में हमारे साथ शामिल हों। विवेक जल्द ही आप सभी से जुड़ने के लिए एक्साइटेड हैं।’ हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे किससे और कब और कैसे हुआ।
Previous Articleवरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात को NSG प्रमुख किया गया नियुक्त
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
