समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29अप्रैल। इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में शनिवार दोपहर मुस्लिम समुदाय के 7 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया। इनमें इंदौर के खजराना इलाके से एक और बाकी लोग मंदसौर जिले के रहने वाले हैं। सनातन में घर वापसी करने वाले सात लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
विहिप नेता संतोष शर्मा ने बताया कि खजराना गणेश मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ इन लोगों की घर वापसी कराई गई। मुख्य रूप से परवीन बी को पल्लवी, इरफान को ईश्वर, गफ्फार को गोविंद, मोहम्मद यूनुस को मोहनलाल, रुकैया बी को रुक्मिणी और तमन्ना का नामकरण तन्नू किया गया है।
खजराना मंदिर आने के पूर्व इन सभी को पाटीदार समाज की धर्मशाला में पंडितों ने गोमूत्र, मिट्टी और 10 प्रकार के स्नान से पवित्र कराया। इसके बाद भगवा वस्त्र धारण करवा कर खजराना मंदिर लाया गया। खजराना के हैदर का नाम हरि रखा गया है। उन्होंने बताया कि मैं हिंदू सनातन धर्म से बहुत प्रभावित हूं। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि वहां दूसरे धर्म के विनाश की बात कही जाती है।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
