समग्र समाचार सेवा
चंदौली, 23 जनवरी।
यूपी के चंदौली जिले में पटपरा गांव में पशु आश्रय केंद्र के बाहर तीन मृत गोवंश का चमड़ा निकालने का वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम और सीवीओ द्वारा जांच के आदेश देने के बाद पुलिस एक अभियुक्त को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक पटपरा गांव स्थित पशु आश्रय केंद्र के बाहर मृत पशुओं को दफनाएं जाने वाले स्थान पर तीन मृत गोवंश का चमड़ा निकालने का वीडियो वायरल हुआ। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों को दी लेकिन आरोपी अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही तीनों के शव पर मिट्टी डालकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर एसडीएम पीडीडीयू नगर सीपू गिरी और मुख्य पशु चिकित्सक डॉ एसपी पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। बता दें कि यहां तीन गोवंश को दफनाएं जाने की बात सामने आई। जहां गोवंश के तीनों शव समेत एक स्थान पर निकाला गया चमड़ा मिला। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी गई और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
