समग्र समाचार सेवा
जबलपुर, 4 मई, 2025: प्रेम जब आस्था से जुड़ता है, तब जन्म लेती है एक नई परंपरा। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में रांझी निवासी आन मोहम्मद ने 3 मई को न केवल प्रेम को निभाने का संकल्प लिया, बल्कि आतंकवाद से आहत होकर अपने धर्म से भी विमुख हो गया और आन मोहम्मद से संजू बन गया। उसने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाया और प्रेमिका सृष्टि हालदार के साथ राम मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह किया।
सिलाई मशीन की मरम्मत करने वाला यह युवक, वर्षों से सृष्टि से प्रेम करता था। दोनों ने समाज की असहमति के बावजूद अपने रिश्ते को स्वीकार्यता देने का निश्चय किया। सृष्टि की मां ने स्पष्ट शर्त रखी कि जब तक युवक हिंदू धर्म नहीं अपनाता, विवाह संभव नहीं। आन मोहम्मद ने न सिर्फ कोर्ट मैरिज की, बल्कि विधिवत धर्म परिवर्तन कर मंदिर में विवाह कर लिया और अब उसका नाम है ‘संजू’।
विवाह संस्कार के दौरान मंत्रोच्चार, गंगाजल और नर्मदा जल से पावन कर जो विवाह संपन्न हुआ, उसमें बंजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और परिजन शामिल हुए। संजू का कहना है कि कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष हिंदू पर्यटकों की हत्या से वह भीतर तक व्यथित था। ऐसे में, सृष्टि के प्रेम और साहस ने उसे एक नई राह दिखाई। यह विवाह केवल दो हृदयों का मिलन नहीं, बल्कि एक नई सामाजिक चेतना का प्रतीक भी बन गया।
जबलपुर में प्रेम और आस्था का अद्वितीय संगम: मुसलमान युवक ने अपनाया हिंदू धर्म, राम मंदिर में रचाई शादी
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
