समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 5मार्च।
कैम्पटी /आत्मनिर्भर भारत को लेकर वन विभाग द्वारा महिलाओं को अधिक से अधिक स्वरोजगार से जोड़ने हेतु एक दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें टिहरी जनपद के विकासखण्ड जौनपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बंग्लों की काण्डी में वन प्रभाग मसूरी द्वारा द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान स्वानंद गौ विज्ञान संस्था नागपुर महाराष्ट्र की टीम द्वारा सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं को गाय के गोबर से निर्मित अनेक पूजा के उत्पाद के साथ साथ अनेक कलाकृति बनानी सिखाई। इस कार्यक्रम का आयोजन महिलाओ को सशक्त करने के लिए किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार से जुड़ सके। साथ ही मसूरी प्रभागीय वनाधिकारी कहकशां नसीम ने बताया कि विभाग द्वारा गाय के गोबर के साथ साथ अनेक प्रकार के प्रशिक्षण दिये जा रहे है जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा,जिससे गाँव में ही रहकर महिलाए अच्छा लाभ कमा सके। साथ ही कार्यक्रम के दौरान जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुन्दर सिंह रावत ने विभाग द्वारा करवाये जा रहे इस प्रशिक्षण की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण समय समय पर करवाने की आवश्यक्ता है। इसके साथ साथ वन विभाग द्वारा भद्रीगाड रेंज के अन्तर्गत वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति की सराहनीय पहल द्वारा ग्राम पंचायत भूटगाँव, नेग्याणा, बाण्डासारी आदि गाँवों में धात्री स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गाय के गोबर से निर्मित दीये,गमले, धूपबत्ती,सेम्पों, साबून आदि के साथ साथ स्थानीय अनाजों की पैकिंग कर विक्रय कर अच्छा लाभ कमा रहे है। साथ ही स्वयं सहायता समूह बनाकर अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर उपप्रभागीय वनाधिकारी सुभाष वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी कैम्पटी नीलम वर्थवाल, स्वानंद गौ विज्ञान संस्था नागपुर जितेन्द्र, डॉ० भाग्यश्री,वन विभाग से संजय सिंह बेलवाल, आनन्द सिंह कण्डारी, अर्जुन सिंह सजवाण, आदि के साथ साथ अनेक स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।
वन विभाग ने एक दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, महिलाओं को सिखाये गोबर से बने अनेक उत्पाद
Previous Articleएसडीएम मसूरी की अध्यक्षता में जॉर्ज एवरेस्ट गंतव्य प्रबंध समिति, जार्ज एवरेस्ट के विकास को लेकर कई प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
Next Article हमारे जीवन के हर पहलू में योग छिपा हुआ है-मोहित सती
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
