समग्र समाचार सेवा
मसूरी, 5मार्च।
केन्द्रीय जन जातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा भारी सुरक्षा के बीच मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी पहुंचे जहां पर अकादमी के डायरेक्टर डॉ संजीव चोपड़ा ने स्वागत किया इस मौके पर केंद्रीय जन जातीय कार्य मंत्री द्वारा अकादमी परिसर में बनाए गए मसूरी ट्राइब्स इंडिया आर्ट एंड सोल ऑफ इंडिया के शो रूम का उदघाटन किया इस मौके पर उन्होंने मसूरी में खोले गए शो रूम की प्रशंसा की केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकल फॉर वोकल योजना के तहत जन जातीय लोगो के द्वारा तैयार किये गए विभिन्न हस्तकला, प्राकृतिक खाद्य उत्पादों को लोगों से जोड़कर रोज़गार के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके वहीं उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनाव में कहा कि मोदी लहर पूरे देश में है और पश्चिम बंगाल के लोग भी बदलाव चाह रहे हैं और आने वाले समय में परिणाम भाजपा के पक्ष में देखने को मिलेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से देश को अत्मानिर्भर बनाये जाने के लिये सभी को अपना योगदान करने के लिये आह्वान किया है कि उसी कड़ी मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के परिसर में ट्राइब्स इंडिया के 129वे शोरूम का शुभारंभ हुआ है जिसमें विभिन्न हस्तकला, प्राकृतिक खाद्य उत्पादों मौजूद है जो नेचुरल, ऑर्गेनिक के साथ आत्मीय स्वादिष्ट के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में भारत के विभिन्न राज्यों से आईएएस प्रशिक्षु परिक्षण ले रहे है जो भविष्य के भारत का निर्माण करने में अहम योगदान देगे। उन्होने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर जनजातीय क्षेत्र हस्तकला, प्राकृतिक खाद्य उत्पादों, संस्कृति आदि साथ को लेकर भारत को लोकल फॉर लोकल परंपरागत व्यवस्था को कैसे मजबूत कर सकते हैं इसको लेकर काम किया जा रहा है और भाजर को आत्मनिर्भर भारत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना जैसी त्रासदी को भारत ने संयम और सूझबूझ के साथ विजय हासिल की है।
केन्द्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल के चुनाव पर जवाब देते हुए कहा देश आगे बढ़ने की ओर कदम रख रहा है उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी लोगों में काफी उत्साह है और उनको पूरी उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी । उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा 200 सीट से अधिक सीटों में जीत हासिल करेंगी।
मसूरी ट्राइब्स इंडिया स्टोर के संचालक चमन लाल ने बताया क यह मसूरी का 130 वां मट्राइब्स इंडिया स्टोर है जिसमें विभिन्न राज्यों के जन जातीय कार्य करो के द्वारा बनाए गए विभिन्न हस्तकला, प्राकृतिक खाद्य उत्पादों, संस्कृति को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की लोकल फॉर वोकल की महत्वाकांक्षी योजना के तहत देश के विभिन्न क्षेत्रों में ट्राइब्स इंडिया स्टारों की स्थापना की जा रही है जिससे जन जातीय लोगों के हुनर को प्रदर्शित कर उनको रोज़गार के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं ।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
