समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19 मार्च।
भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार की मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली। पांच मैचों की सीरीज का चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला था। इस मैच से पहले टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पीछे थी और 8 रनों से जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया ने 2-2 की बराबरी हासिल कर ली। लेकिन इस मैच में आखिरी के ओवरों को लेकर एक बार फिर ट्वीटर पर बहस छिड़ गई है कि लिमिटेड ओवर फॉर्मैट में टीम इंडिया के लिए बेहतर कप्तान विराट कोहली हैं या फिर रोहित शर्मा। मैच में जब इंग्लैंड को 24 गेंद पर 46 रनों की जरूरत थी, तब विराट मैदान से बाहर चले गए और उप-कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी संभाली।
https://twitter.com/CRICOSOME/status/1372727714474459136
उस समय इयोन मोर्गन और बेन स्टोक्स क्रीज पर थे। स्टोक्स 22 गेंद पर 46 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि मोर्गन पांच गेंद पर चार रन बनाकर क्रीज पर थे। रोहित ने शार्दुल ठाकुर को गेंद थमाई, जिन्होंने लगातार दो गेंद पर स्टोक्स और मोर्गन आउट कर इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया। इसके बाद रोहित ने हार्दिक पांड्या से एक ओवर कराया, जिन्होंने महज छह रन खर्चे और एक विकेट भी निकाला। इन दो ओवरों के बाद टीम इंडिया की जीत पक्की नजर आने लगी। फिर भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर ने आखिरी के दो ओवर फेंके।
Great captaincy from Virat … !! Allowing @ImRo45 to get involved & clearly his tactics work … #INDvENG
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) March 18, 2021
इंग्लैंड के कप्तान माइकल वॉन ने इस जीत को मुंबई इंडियंस की जीत बताते हुए, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा की कप्तानी को टीम इंडिया की जीत का क्रेडिट दिया। ट्विटर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैन्स भी इस बहस में शामिल हो गए हैं कि क्या लिमिटेड ओवर की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंप दी जानी चाहिए।
