समग्र समाचार सेवा
हरिद्वार/देहरादून, 27 मार्च।
उत्तराखण्ड भाजपा संघटन में बदलाव का दौर जारी है। मुख्यमंत्री बदलने के बाद इसी क्रम में प्रभारी मंत्री को बदलने का दौर शरू हो गया है। हरिद्वार से सतपाल महाराज को हटाकर ऊधमसिंहनगर की ज़िम्मेदारी दी तो यशपाल आर्य को हरिद्वार प्रभारी बनाया गया हैं। स्वामी यतीश्वरानंद को टिहरी का प्रभारी बनाया गया है।
अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार ने प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी की है। जिसमें सतपाल महाराज को ऊधमसिंहनगर, बंशीधर भगत को देहरादून, हरक सिंह रावत को अलमोडा, बिशन सिंह चुफ़ाल को पौडी, यशपाल आर्य को हरिद्वार, अरविंद पाण्डेय को पिथोरागढ़ एवं बागेश्वर, सुबोध उनियाल को नैनीताल, गणेश जोशी को उत्तरकाशी, डा धन सिंह रावत को चमोली एवं रुद्रप्रयाग, रेखा आर्य को चम्पावत, स्वामी यतीश्वरानंद को टिहरी की ज़िम्मेदारी दी है।
सतपाल महाराज को बनाया गया ऊधमसिंहनगर प्रभारी, स्वामी यतीश्वरानंद को टिहरी और हरिद्वार के प्रभारी मंत्री बने यशपाल आर्य
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
