समग्र समाचार सेवा
लखनउ, 26अप्रैल। उत्तर प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखी गई। शनिवार को संक्रमण की दर 16.81 फीसदी थी, जो रविवार को 15.51 फीसदी पाई गई। रविवार को 35,614 नए मरीज मिले हैं, जबकि 25,633 डिस्चार्ज हुए हैं। 208 मरीजों की मौत हुई है और 2,97,616 एक्टिव केस हैं।पूरे प्रदेश में सर्वाधिक मरीज लखनऊ में मिल रहे हैं। रविवार को यहां 5187 नए मरीज मिले। प्रयागराज में 1395, कानपुर नगर में 2153, वाराणसी में 2057, मेरठ में 1625, गौतमबुद्ध नगर में 1310, गोरखपुर में 996 ,गाजियाबाद में 714, बरेली में 284 ,झांसी में 1021, मुरादाबाद में 607 ,आगरा में 430 ,मुजफ्फरनगर में 660, सहारनपुर में 558, बलिया में 350, अलीगढ़ में 379 ,लखीमपुर में 805, जौनपुर में 569, गाजीपुर में 620, रायबरेली में 404, शाहजहांपुर में 566, चंदौली में 408, आजमगढ़ में 439, सुल्तानपुर में 568, सोनभद्र में 475, गोंडा में 328 ,बिजनौर में 537 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 400 से कम मरीज पाए गए हैं। सबसे कम 48 मरीज कासगंज में पाए गए हैं, जबकि हाथरस में 53 मरीज मिले हैं।
उत्तर प्रदेश में कम हुए कोरोना मामलें, रविवार को मिले 35,614 नए मरीज
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
