समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26अप्रैल। मद्रास हाई कोर्ट ने अचानक तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है। मद्रास हाई कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि इस गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के लिए चुनाव आयोग के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी निर्वहन करने में विफल रहा है। बेंच ने कहा कि एक तो चुनाव में राजनीतिक दलों ने कोरोना प्रोटोकॉल का जमकर उल्लंघन किया है और आयोग उन्हें रोकने में नाकाम भी रहा है। मद्रास हाई कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग के कारण ही कोरोना की स्थिति इतनी विकराल हुई है। चीफ जस्टिस संजीब बनर्जी और जस्टिस सेंथिल कुमार राममूर्ति की बेंच ने कहा, संस्थान के तौर पर चुनाव आयोग ही इस आज के हालात के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है।
बेंच ने कहा कि अदालत की ओर से कई आदेश दिए जाने के बाद भी आयोग की ओर से राजनीतिक दलों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। कोविड प्रोटकॉल बनाए रखने की तमाम अपीलों और आदेशों को नजरअंदाज किया गया है। हाइकोर्ट ने चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 2 मई के लिए सही प्लान नहीं बनाया गया और उसे लागू नहीं किया गया, तो वह मतगणना को रोक सकता है।
मद्रास हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को लगाई फटकार, कहा- चुनाव आयोग के खिलाफ हत्या का मुकदमा चलाया जाना चाहिए
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
