समग्र समाचार सेवा
पौड़ी,6 मई। जिलाधिकारी गढ़वाल डा0 विजय कुमार जोगदण्डे ने अपने कैंप कार्यालय के वीडियों कॉफ्रेसिंग कक्ष से बेविनार के माध्यम से जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, एमओआईसी, तहसील स्तर के संबंधित अधिकारी एवं डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों के नामित नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर, कोरोना महामारी के राहत एवं बचाव कार्य को सक्रियता से संपादित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कोविड केयर सेन्टर एवं अस्पतालों में किसी भी प्रकार की समस्या न हो इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने पेयजल आपूर्ति, बेड व्यवस्था, भोजन आदि समुचित व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने को कहा। साथ ही संक्रमित रोगी के वार्ड में तीमारदार की प्रवेश न हो उचित व्यवस्था बनाये रखेगें। साथ ही समस्त नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि कम से कम प्रतिदिन दो से अधिक रोगियों से दूरभाष पर बात चीत कर उनकी हाल चाल जाने तथा दवाईयों के बारे में भी जानकारी ले। उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के बाजार, दुकान आदि स्थनों में छापामारी अभियान चलाये। ताकि शहरों से लोग ग्रामीण क्षेत्र में खरीददारी को न पहुंच सकें, जिससे कि गांवों में संक्रमण का खतरा कम बनी रहे। कहा कि महामारी को दृष्टिगत रखते हुए कोविड 19 के गाइड लाइन का अनुपालन अक्षरशः कराना सुनिश्चित करें। लापरवाही की दशा में चालान आदि कार्यवाही करेंगे। जिलाधिकारी ने जिन लोगों के कोरोना सैंपल लिए जा रहे है उन्हे मेडिकल किट उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किये। जनपद के नैनीडाडा, यमकेश्वर, जयहरीखाल, रिखणीखाल, थलीसैण, पाबो, बीरोंखाल, पोखडा, आदि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से बीमारी के बारे में सूचना आने पर एमओआईसी को मेडिकल टीम भेज कर समस्या की जांच कराने के निर्देश दिये। जिसकी सूचना निर्धारित एस एवं पी फार्म पर देने को कहा जिससें की उक्त स्थलों पर बीमारी पर नियंत्रण हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किया जा सकें। उन्होने समस्त संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि हर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान के पास बीस, पच्चीस मरीजों के आवश्यकता अनुसार दवाई किट स्वास्थ्य विभाग की दवाई की एसओपी के आधार पर दवाई उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होने फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ वर्कर को उक्त दवाई किट देने को कहा। जिस हेतु उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील में आपदा मद से उक्त दवाई क्रय करने की कार्यवाही करें। जबकि संबंधित एमओआईसी को निर्देशित किया कि दवाईयों की उपलब्धता की सूचना शीघ्र भेजना सुनिश्चित करेंगे। जबकि नोडल अधिकारी डेडिकेटेड कोविड अस्पताल को निर्देशित किया कि सप्ताह में एक दिन विशेष भोजन में अण्डा, फल इत्यादि दे। जबकि भर्ती लोगों को डीसीसीसी में लोकल भोजन दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने समस्त एबीडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि ग्राम सभा के पंचायत घरों एवं विद्यालय में पांच पांच बेड की समुचित व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु गुनगुना पानी पीना, दिन में तीन-चार बार भाप लेना, थोडा बहुत व्यायाम करने आदि के बारे में जागरूक करेंगे। साथ ही क्वारंटिन पर निवासरत लोगों कोे साथ ही नियत समय पर खाॅसी, जुखाम, बुखार, कफ, साॅस की तकलीफ आदि रोग की लक्षण होने पर करीब के स्वास्थ्य केन्द्र को सूचित करेंगे।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी एस.एस. राणा, सीएमओ डा0 मनोज शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम. खान, सीएमस आर.एस. राणा उपस्थित थे।
जिलाधिकारी गढ़वाल डा0 विजय कुमार ने कोरोना महामारी के राहत एवं बचाव कार्य को सक्रियता से संपादित करने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
