द्रौपदी के स्वयंवर में जाते वक्त श्री कृष्ण अर्जुन को समझाते हुए कहते हैं कि हे पार्थ ! तराजू पर पैर संभलकर रखना, संतुलन बराबर रखना,लक्ष्य मछली की आंख पर ही केंद्रित हो उसका खास खयाल रखना,तो अर्जुन ने कहा, हे प्रभु ” सब कुछ अगर मुझे ही करना है, तो फिर आप क्या करोगे ??? वासुदेव हंसते हुए बोले, हे पार्थ ! जो आप से नहीं होगा वह में करुंगा ! पार्थ ने कहा प्रभु ऐसा क्या है जो मैं नहीं कर सकता??? वासुदेव फिर हंसे और बोले, जिस अस्थिर, विचलित, हिलते हुए पानी में तुम मछली का निशाना साधोगे,* उस विचलित “पानी” को स्थिर तो “मैं” ही रखूंगा !!कहने का तात्पर्य यह है कि आप चाहे, कितने ही निपुण क्यूँ ना हों,कितने ही बुद्धिवान क्यूँ ना हों, कितने ही महान एवं विवेकपूर्ण क्यूँ ना हों,लेकिन आप स्वंय हरेक परिस्थिति के ऊपर पूर्ण नियंत्रण नहीँ रख सकते .आप सिर्फ अपना प्रयास कर सकते हो , लेकिन उसकी भी एक सीमा है,और जो उस सीमा से आगे की बागडोर संभलता है उसी का नाम “ईश्वर” है
…🏹
🌹🚩जय जयश्रीराधे🚩🌹
Previous Articleईश्वर की अनोखी महिमा…
Next Article नेगेटिविटी से कैसे बचें- भाग एक
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
