समग्र समाचार सेवा
नरेंद्र नगर, 15 मई। नरेन्द्रनगर पुलिस जिला टिहरी गढ़वाल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक 19 वर्षीय गुमशुदा युवती को 12 घण्टे से भी कम समय में बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है। युवती के सम्बन्ध में उसके पिता श्श्यमाप्रसाद (काल्पनिक नाम) द्वारा दिनांक 14-05-2021 को थाना नरेन्द्रनगर पर एक लिखित तहरीर दी गयी थी, जिसमें उन्होने बताया था कि उनकी पुत्री 11-05-2021 से लापता है।
इस पर थाना नरेन्द्रनगर द्वारा प्राथमिकी दर्ज करते हुए युवती की तलाश करने की जिम्मेदारी एवं विवेचना उपनिरीक्षक विपिन कुमार, प्रभारी चौकी जाजल को सुपुर्द की गयी एवं टीम का गठन किया गया ।
टीम द्वारा गुमशुदा की सकुशल बरामदगी हेतु सीसीटीवी कैमरों एवं स्थानीय स्तर पर कुशल सुरागरसी करते हुए युवती को 12 घण्टे के भीतर ही हरिद्वार से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
नरेंद्र नगर पुलिस ने 12 घण्टे से भी कम समय में किया गुमशुदा युवती को बरामद
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
