समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18मई। ओलंपियन सुशील पहलवान की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपए के इनाम का ऐलान किया है। सुशील के साथी अजय बक्करवाला पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। सुशील और उसके साथियों की पहलवान सागर की चार मई को छत्रसाल स्टेडियम में हत्या के मामले में तलाश है। सरकारी स्कूल में पीटीआई अजय कांग्रेस के निगम पार्षद सजायाफ्ता सुरेश बक्करवाला का बेटा है।
बता दें कि छत्रसाल स्टेडियम में एक प्रॉपर्टी खाली कराने को लेकर 2 पहलवानों के गुटों के बीच विवाद हुआ जो बाद में झड़प में बदल गया. इस घटना में एक पहलावन सागर की मौत हो गई जिसमें सुशील कुमार आरोपी हैं। बता दें कि इसके बाद सुशील कुमार के घर पर लगातार दिल्ली पुलिस की छापेमारी की गई बावजूद इसके सुशील कुमार पुलिस से भागते रहे।
Previous Articleदेसी नुस्खे- गर्दन-कंधे पर जमी मैल होगी झटपट साफ
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
