समग्र समाचार सेवा
देहरादून,22मई। कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड ने कोविड-19 से लड़ाई हेतु 50 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को प्रदान किए।
सचिवालय परिसर में आयोजित सूक्ष्म कार्यक्रम में डिक्सन टेक्नोलॉजीज के प्रेजिडेंट राजीव लोनियाल ने यह ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मुख्यमंत्री जी को भेंट किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कंपनी अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि कंपनी की ओर से दिए गए इन कंसेंट्रेटर्स को उन पर्वतीय जिलों को भेजा जाएगा जहां इनकी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से देहरादून में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने की भी इच्छा प्रकट की गई है जिसके लिए ’कंपनी ने 50 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बड़े शहरों, जिला अस्पतालों के बाद अब प्राथमिक व सामुदायिक केंद्रों के स्तर तक ऑक्सीजन प्लांट लगाने पर कार्य कर रही है।
डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड ने कोविड-19 से लड़ाई हेतु मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सौंपे 50 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स
Previous Articleचमोली जिले में मिले 238 नए कोरोना पॉजिटिव
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
