समग्र समाचार सेवा
पौड़ी/श्रीनगर,26 मई। जनपद के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 से 300 एलपीएम ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना की जानी है। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज विकास भवन पौड़ी में संबंधित फर्मो के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्लांट स्थापना के संबंध में चर्चा की। बैठक में दो फार्मा के अधिकारियों द्वारा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के संबंध में प्रजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने पैरामीटर की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने संबंधित फर्मों के अधिकारियों से सिविल कार्य, प्लांट के लिए विद्युत लोड की आवश्यकता, वार्षिक मेंटनेंस कॉन्ट्रेक्ट आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा की। कहा कि ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापना के लिए टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। उनके द्वारा वित्तीय निविदा समिति को निर्देशित किया गया कि कल ही वित्तीय निविदा को खोलने की कार्यवाही की जाये। तत्पश्चात् टेक्निकल टीम द्वारा इसका परीक्षण कर टैक्निकल बिड्स एवं तुलनात्मक चार्ट के आधार पर क्रय समिति द्वारा उचित निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के 13 विकासखण्डों के अन्तर्गत जिन सीएचसी/पीएचसी में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की व्यवस्था नहीं है, वहां पर 100 एलपीएम के ऑक्सीजन जनररेशन प्लांट स्थापित कर रहे हैं। इसके साथ ही दुर्गम स्थल के सीएचसी यथा नैनीडांडा, बीरोंखाल, घण्डियाल, पाबौं, सतपुली व थलीसैंण में 200 से 300 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने के प्रयास कर रहे है। इन स्थानों पर ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिए भारत सरकार, एनजीओ तथा अन्य माध्यमों से जो आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, उससे क्रय कर व्यवस्था कर रहे हैं। इसके साथ ही एसडीआरएफ से क्रय करने हेतु निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है और कार्यवाही की जा रही है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, मुख्य कोषाधिकारी लखेन्द्र गौंथियाल सहित संबंधित अधिकारी एवं फर्माे के अधिकारी मौजूद थे।
जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे नें जनपद में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना के संबंध में की बैठक
Previous Articleकोरोना…लॉकडाउन और महिलाएं
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
