समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 29 मई। ठेकेदार कल्याण समिति लो0नि0वि0, देहरादून के पदाधिकारियों और प्रतिनिधि मंण्डल द्वारा सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एम0एस0एम0ई0 तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी से उनके न्यू केंट रोड़ स्थित आवास में मुलाकात कर छोटे ठेकेदारों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। समिति की ओर से मांग की गई कि सरकारी निमार्ण कार्यों हेतु पंजीकृत ठेकेदारों को काम देने के लिए विशेष दिशा-निर्देष जारी करवाने की कृपा करें। निमार्ण कार्यों हेतु पंजीकृत अधिकांश ठेकेदार सी0 अथवा डी0 श्रेणी के हैं। राजकीय कार्यों को एकमुश्त बडे़-बड़े टेंडरों में जारी करने से छोटे ठेकेदारों तथा उन पर आश्रित लाखों लोगों के सम्मुख आजीविका का संकट खड़ा होने लगा है।
काबीना मंत्री ने उपस्थित प्र्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी वाजिब मागों के प्रति सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी को छोटे ठेकेदारों तथा उनसे संबद्ध रोजगार की रक्षा के लिए उचित स्तर पर पैरवी भी करेंगे।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मनोज पंवार, महासचिव नवल वासुदेव, दीपक पुण्डीर, लक्ष्मण सिंह, अुनराग सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
ठेकेदार कल्याण समिति ने मंत्री गणेश जोशी को छोटे ठेकेदारों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
