यपुर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली कलेक्टोरेट पहुंच कर अपनी स्थायीकरण नियुक्ति के लिए चयनित सभी 30 पटवारी कलेक्टर से गुहार की है। राज्य सरकार की सेवा बोर्ड द्वारा चयनित 30 पटवारी पिछले दो साल से अपनी पोस्टिंग पाने के लिए भटक रहे हैं। जिलाधिकारी ने 72 घंटे में इन्हें नियमित रूप से नियुक्त कराने का भरोसा दिया है।
आज तक इन्हें नियुक्ति नही दी गई। सिर पर लोकसभा चुनाव है। अब इन्हें फिर आचार संहिता का डर सताने लगा है कि फिर आचार संहिता लगी तो तीन महीने तक फिर इनकी नियुक्ति टल जायेगी. ऐसे में पटवारी आचार संहिता लगने से पहले नियुक्ति की आस देख रहे 30 पटवारी अपनी नियुक्ति की मांग कर रहे हैं.
गौरतलब है कि व्यांपम द्वारा साल 2017 में पटवारी परीक्षा ली गई थी. जिसमें मुंगेली जिले के 30 पदों के लिये भी चयन किया गया और और प्रशिक्षण सहित सभी औपचारिकतायें भी पूरी करा ली गईं. अब दो साल बीतने को है और आज तक इन चयनित पटवारियों की पदस्थापना नहीं की गई है. जिससे ये युवक युवतियां नौकरी पाकर भी बेरोजगारी की जिंदगी गुजार रहे है और परेशानियों के साथ परिवार भी आर्थिक तंगी का शिकार हैं. जिला में सभी चयनित पटवारियों को अपने कार्यालय में उनकी समस्याएं सुनी। इस पर तत्काल एक्शन करने का भरोसा दिया है।
लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले चयनित पटवारी कर रहे ये मांग
Previous Articleपंचकूला के संदिग्ध छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई चालू
Next Article हिन्दी के सुपरिचित आलोचक डॉ नामवर सिंह की याद में
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
