समग्र समाचार सेवा
नई टिहरी, 12जून। एआईसीसी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में अप्रत्याशित रूप से बढ़ते पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल एवम् रसोई गैस के दामों में रोक लगाने हेतु बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रतापनगर विधानसभा में उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस व पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी जी के नेतृत्व एवम् दिशा निर्देशन में पीपल डाली और लंबगांव पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया गया।
पूर्व विधायक नेगी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश के पेट्रोल पंपों में कांग्रेस पार्टी बढ़े हुए पेट्रोल डीजल तेल के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रही है।
बीजेपी की सरकार में जनता का जीना बहुत मुश्किल हो गया है, आज पेट्रोल 100 रू पार, डीजल 100रू के करीब, खाद्य तेल 200रू पार, रसोई गैस 900रू के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में जब जनता Corona महामारी से बुरी तरह टूट चुकी है, सरकार ने हर वर्ग की जनता पर दोहरी मार पहुंचाने का काम किया है। ऐसी संवेदनहीन एवम् जनता विरोधी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। इसका जवाब जनता शीघ्र ही बीजेपी को सत्ता से हटाकर देगी।
धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, ब्लॉ कां कमेटी रजाखेत अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, अध्यक्ष ब्लॉ कां कमेटी जाखनिधार उत्तम सिंह नेगी, पीसीसी सदस्य खुशी लाल, पदम सिंह कूमाई, अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ दिनेश कुमार, अध्यक्ष पं रा प्र भागवत भट्ट, अध्यक्ष कि प्र जमुना प्रसाद बडोनी, जिला उपा. आंनद मंद्रवाल, प्रधान स्वाडी राकेश कूमाई, प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस आदित्य शंकर खत्री, अध्यक्ष आईटी वि सभा प्रतापनगर मनीष कुकरेती, प्रधान कोट वीर सिंह मंद्रवाल,पू.प्र.लासी सूरत सिंह सजवान, पू.प्र. भासली राय सिंह रावत,महावीर सिंह नेगी, दिनेश गुनसोला, सोहन लाल, रतन सिंह नेगी, उपा. यूथ कांग्रेस विवेक गुसाईं, प्रमोद सिंह नेगी, मदन सिंह मंद्रवाल, राजेन्द्र सिंह नेगी, विजय नेगी, लोकमनी पैन्यूली आदि कई संख्या में लोग उपस्थित रहे।
वहीं लंबगांव पेट्रोल पंप में जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस कपिल जोशी, ब्लॉक उपा. सौरव रावत, राजेश रावत, मुकेश रावत, प्रवीण पंवार, नरेंद्र बिष्ट आदि कई लोग मौजूद रहे।
पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल एवम् रसोई गैस के दामों में रोक लगाने के लिए बीजेपी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
