समग्र समाचार सेवा
उत्तरकाशी, 14जून। सिरोर निवासी गंगा सिंह नेगी द्वारा कोतवाली मनेरी उत्तरकाशी में आकर दो व्यक्तियों के द्वारा रात्रि में उनके पुत्र के साथ ईंट व पत्थर से मार-पीट कर उसकी हत्या किये जाने के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली मनेरी में तत्काल धारा 302 भादवि में मुकदमा दर्ज किया गया। मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को मिलते ही उनके द्वारा मुकदमें से सम्बन्धित आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी के लिये प्रभारी निरीक्षक मनेरी खुशीराम पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उनके गांव एवं आस-पास के क्षेत्र में दबिश दी गई तो सोमवार को मुकदमें से सम्बन्धित रघुवीर पंवार उर्फ रवि पुत्र हुकम सिंह पंवार निवासी ग्राम सिरोर पो0ऑ0 नैताला थाना मनेरी उम्र-33 वर्ष व विपिन पंवार पुत्र विक्रम पंवार निवासी गणेशपुर थाना मनेरी उत्तरकाशी उम्र-35 वर्ष को गरमपानी गंगोरी के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
में खुशीराम पाण्डेय-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनेरी उ0नि0 गिरीश चन्द्र बडोनी-चौकी प्रभारी भटवाडी,
कानि0-रमेश नेगी-कोतवाली मनेरी, कानि0 दिनेश सिंह-कोतवाली मनेरी शामिल थे ।
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
