समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17जून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज असम के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा सीमा के पास निर्मित 12 सड़कों का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि आज बीआरओ द्वारा निर्मित 12 रोड परियोजनाओं को एक साथ राष्ट्र को समर्पित करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। लंबे समय तक नॉर्थ-ईस्ट का विकास नहीं हुआ। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से पूर्वोत्तर का विकास हुआ है उसकी जितनी भी सराहना की जाए काम है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि इस इलाक़े का सामरिक महत्व है। कई देशों के साथ इस इलाक़े की सीमाएं लगती हैं। विकास के साथ साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इन सड़कों से इस इलाक़ों में रहने वाले लोगों को बहुत लाभ होगा। यह हमारी सरकार के ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के अंतर्गत उस बड़े लक्ष्य का हिस्सा हैं, जिसके तहत सरकार सीमाई क्षेत्रों के संपूर्ण विकास पर बहुत अधिक जोर दे रही है। सीमावर्ती राज्यों में बड़ी संख्या में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण पुलों और सड़कों के कार्य को पूरा किया गया है।
असम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा के पास 12 सड़कों का किया उद्घाटन
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
