समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23जून। देश में कोरोना महामारी से अब राहत की खबर सामने आ रही है। कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना से कुल 50,848 लोग संक्रमित हुए हैं. वहीं 1,358 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है और 68,817 लोगों को इलाज कर अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।
वर्तमान में कोरोना के कुल 6,43,194 एक्टिव मामले हैं, वहीं अबतक कोरोना से कुल 3,00,28,709 लोग संक्रमित हो चुके है और कुल 2,89,94,855 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है. बता दें कि अबतक कुल 3,90,660 लोगों की देश में मौत हो चुकी है।
बता दें कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल में कोरोना के नए म्युटेट वेरिएंट डेल्टा प्लस के मामले सामने आने लगे हैं. एक्सपर्ट्स ने इसे तीसरी लहर के लिए खतरा बताया है. बता दें कि डेल्टा प्लस के कुल 22 मामले अबतक देश में शामिल हो चुके हैं. वहीं दुनिया के 8 देशों में इस वेरिएंट की एंट्री हो चुकी है. ऐसे में प्रशासन अलर्ट मोड में है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
1 दिन में 50 हजार से अधिक लोग हुए कोरोना संक्रमित, 1,358 लोगों ने गंवाई जान
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
