समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 31 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों के अन्तर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अन्तर्गत 18 निर्माण कार्यों हेतु 05 करोड़ 40 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र बाजपुर के अन्तर्गत 04 निर्माण कार्यों हेतु 02 करोड़ 82 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत 05 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 60 लाख रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने राज्य योजनान्तर्गत टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 06 करोड़ 52 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ रूपये, विधानसभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 23 लाख 48 हजार रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजनान्तर्गत जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार के अन्तर्गत 06 निर्माण कार्यों हेतु 03 करोड़ 5 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर के अन्तर्गत 03 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 71 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र बी.एच.एल. के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 52 लाख रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अन्तर्गत 13 निर्माण कार्यों हेतु 08 करोड़ 48 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 03 करोड़ 95 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 93 लाख 33 हजार रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजनान्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत विभिन्न 08 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 12 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र लैन्सडाउन के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 22 लाख रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजनान्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र रामनगर के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 02 करोड़ रूपये, विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 03 करोड़ 52 लाख रूपये, बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 02 करोड़ 7 लाख रूपये के साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य योजनान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 61 लाख 20 हजार रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये प्रदान की 52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
