समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4 अगस्त। टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए बुधवार का दिन एक बार फिर खास होने वाला है. आज दिन का सबसे बड़ा मुकाबला भारतीय महिला हॉकी टीम का अर्जेंटीना के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला सबसे अहम है, जो भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े 3 बजे खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले भारत 13वें दिन की अपनी शुरुआत देश के दिग्गज जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने की जैवलिन स्पर्धा में की।
नीरज ने दिन की शुरुआत शानदार की, जिन्होंने अपने पहले ही थ्रो में क्वॉलीफिकेशन मार्क 83.50 मार्क को पार कर लिया। उन्होंने अपना यह थ्रो 86.65 मीटर पर फेंका, जो क्वॉलीफिकेशन ग्रुप A,में सबसे लंबा मार्क रहा. इसके अलावा कुश्ती में भी दीपक पूनिया और रवि कुमार अपने-अपने भार वर्ग में प्री-क्वॉर्टर फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुके हैं। अब देश की निगाहें युवा बॉक्सर लवलीना बोर्गोहेन सेमीफाइनल मैच पर हैं।
69 किलो भारवर्ग का यह मुकाबला सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसमें लवलीना तुर्की की बॉक्सर बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ ताल ठोकेंगी. आज कुश्ती के मुकाबले भी होने हैं।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
