समग्र समाचार सेवा
अलीगढ़, 23 अगस्त। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का बुलंदशहर जिले के नरौरा गंगा तट आज अपराह्न राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। गगनभेदी मंत्रोच्चारण के बीच शोकाकुल वातावरण में कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजवीर ने उन्हें मुखाग्नि दी।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया की अपराह्न तीन बजे दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर नरौरा के बसी घाट पर पहुंचा। उनके पार्थिव शरीर को गंगाजल से स्नान कराया गया और कुंदन की क्रांति लिए चढ़ते सूर्य के समान देदीप्यमान उनके भौतिक शरीर को सभी ने अश्रुपूर्ण अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद में नम आंखों से अंत्येष्टि कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
उन्होंने बताया कि श्री सिंह के पार्थिव शरीर को चार बजकर पांच मिनट पर मुखाग्नि उनके पुत्र राजवीर सिंह ने दी। पंचतत्व में विलीन करने के लिए एक कुंतल सामग्री 40 किलो देशी घी 21 किलो चंदन एक कुंतल आम व पीपल की लकड़ी का प्रयोग किया गया है। अंतिम संस्कार के समय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मध्य प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक अंत्येष्टि स्थल पर उपस्थित रहे।
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सीएम कल्याण सिंह, बेटे राजवीर सिंह ने दी मुखाग्नि
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
