समग्र समाचार सेवा
जयपुर, 27अगस्त। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की तबियत अचानक खराब होने से प्रदेश में हंडकंप मच गया। आनन फानन में सीएम को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसएमएस अस्पताल प्रशासन अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा भी एसएमएस अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए ट्वीट कर बताया कि मुख्यमंत्री की एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक की गई। अब सब ठीक है, घबराने की जरूरत नहीं है। प्रदेशवासियों के आशीर्वाद और शुभकामनाओं से सीएम जल्द स्वस्थ होंगे।
मुख्यमंत्री गहलोत ने भी ट्वीट किया, ‘कल से पोस्ट कोविड इफेक्ट की वजह से मेरी तबियत खराब है। मेरे सीने में तेज दर्द हो रहा है. एसएमएस हॉस्पिटल में सीटी Angio करवाया है। एंजियोप्लास्टी की जाएगी. मुझे खुशी है कि मेरा इलाज एसएमएस हॉस्पिटल में हो रहा है। मैं ठीक हूं और जल्द ही वापस आऊंगा। आप सभी की दुआएं और आशीर्वाद मेरे साथ।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की तबियत अचानक हुई खराब, अस्पताल में हुए भर्ती
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
