समग्र समाचार सेवा
पटना, 18सितंबर। देश में महिलाओं के साथ रेप की वारदात कम होने का नाम नही ले रहे है। आए दिन एक के बाद एक महिलाएं हैवानियत का शिकार हो रही है। ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से है यहां एक हाईप्रोफाइल लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पटना के नामचीन होटल के कमरा नंबर 512 में इस वारदात को अंजाम दिया गया।
जानकारी के मुताबिक 2 जुलाई को मुजफ्फरपुर के हर्ष रंजन और उसका मित्र विक्रांत केजरीवाल कोलकाता की इवेंट एंकर के साथ होटल में गैंगरेप किया तीन जुलाई को होटल से पटना जंक्शन छोड़ने के दौरान पीड़िता को गर्भनिरोधक गोलियां खिलाई। पीड़िता ने कहा कि दोनों युवकों ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 3 जुलाई को पटना जंक्शन से ट्रेन पकड़कर पीड़िता हावड़ा पहुंची और 4 जुलाई को जाधवपुर थाना में दोनों आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करवाई। एफआईआर दर्ज होने के बाद बंगाल पुलिस ने केस को पटना के गांधी मैदान थाना को ट्रांसफर कर दिया है।
वहीं, गांधी मैदान थाना की एसआई अर्चना ने पीड़िता से फोन पर बात कर उसका बयान दर्ज किया है। 17 जुलाई को बयान दर्ज कराने के बाद पीड़िता 29 जुलाई को कोलकाता से पटना पहुंची और कोर्ट में उसकी पेशी हुई। पीड़िता ने कोर्ट में अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का बयान दर्ज करवाया।
गांधी मैदान थानेदार का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस जल्द कर लेगी। पुलिस की एक टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए मुजफ्फरपुर भी गई, लेकिन दोनों फरार हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है और आरोपी आजाद घुम रहे है।
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
