समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 10अक्टूबर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को आगामी माह गरियाबंद में आयोजित किये जाने वाले महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में मुख्य अतिथि बतौर शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। आज राजभवन में सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई यादव ने सुश्री उइके को सम्मेलन की विस्तार से जानकारी दी। श्रीमती फूलबासन ने बताया कि महिला सम्मेलन में महिलाओं को रोजगार संबंधी गतिविधियों से जोड़ने के अलावा स्वच्छता संबंधी जागरूकता के बारे में जानकारी दी जाएगी। गरियाबंद में लड़कियों एवं महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए भी राजनांदगांव से प्रशिक्षक भेजे जाएंगे। सम्मेलन में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। राज्यपाल ने महिला सशक्तिकरण सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमण्डल में श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, श्रीमती धनवती यादव, श्रीमती रजनी रजक, सुश्री मोना सेन, श्रीमती सीमा कौशिक, श्रीमती मधुबाला रात्रे, श्री रमेश यादव भी शामिल थे।
राज्यपाल अनुसुईया उइके को महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होने का मिला निमंत्रण, गरियाबंद में अगले माह होगा आयोजन
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
