समग्र समाचार सेवा
पटना, 26अक्टूबर। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पुरानी पार्टी है, राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है, हम कांग्रेस को अब भी मानते हैं। हमसे ज्यादा कांग्रेस की किसी ने मदद की है? बता दें कि लालू का यह बयान तब आया है जब कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि वह लालू प्रसाद का सम्मान करती है।
गौरतलब है कि लालू प्रसाद ने रविवार को सहयोगी के तौर पर कांग्रेस की उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि क्या राजद को विधानसभा उपचुनावों में एक सीट कांग्रेस के लिए छोड़ देनी चाहिए, ताकि वह वहां अपनी जमानत जब्त करा ले। RJD प्रमुख ने कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास पर भी निशाना साधा था।
लालू प्रसाद ने कहा, ‘मैं अस्वस्थ था और हिरासत में था, जिसके कारण पिछले दो चुनाव में भाग नहीं ले सका। लेकिन अब उपचुनाव हो रहे हैं और मैं लोगों के प्यार के चलते वापस आ गया हूं। बुधवार 27 अक्टूबर को मैं कुशेश्वर अस्थान और तारापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जनता को संबोधित करूंगा।’
कांग्रेस पुरानी पार्टी है, राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है, हम कांग्रेस को अब भी मानते हैं- आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद
Previous Articleपश्चिम बंगाल के आसनसोल में पुलिस ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Next Article मध्यप्रदेश डायरी- रवीन्द्र जैन
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
