समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 11दिसंबर। दूरदर्शन पर 11 दिसम्बर 2021 से पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार में प्रचलित माटी की बोली ‘भोजपुरी‘ में भी कार्यक्रमो का प्रसारण आरम्भ हो रहा है। लम्बे समय से पूर्वांचल के लोगों की मांग पूरी हो जाने से यहां काफी उल्लास का माहौल है।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भोजपुरी भाषा में वीडियों ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ये बहुत खुशी की बात है कि कल ग्यारह दिसंबर से दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर से भोजपुरी भाषा में सुबह 11 से साढे ग्यारह और रात आठ से साढे आठ बजे तक एक घंटे के विषेश कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा.गौरतलब है कि विगत 3 दिसम्बर को दूरदर्शन, गोरखपुर केन्द्र पर एक भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं माननीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, भारत सरकार, श्री अनुराग सिंह ठाकुर के कर कमलों से दूरदर्शन गोरखपुर केन्द्र पर स्थापित भू उपग्रह केन्द्र का लोकार्पण हुआ। आमंत्रित दर्शको को सम्बोधित करते हुए माननीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री जी ने घोषणा की कि दूरदर्शन गोरखपुर दिनांक 11 दिसम्बर 2021 से प्रतिदिन एवं घंटे का भोजपुरी प्रसारण प्रसारण करेंगा।अब इस क्षेत्र की बोली एवं संस्कृति का व्यापक रूप से प्रचार -प्रसार होगा और डी.टी.एच. के माध्यम से देश में भोजपुरी के कार्यक्रमों को देखा सुना जाएगा।
दूरदर्शन गोरखपुर भोजपुरी कार्यक्रमो के प्रसारण के लिए पूरी तैयार हो चुका है। ये कार्यक्रम प्रतिदिन डी.डी.-उत्तर प्रदेश पर पूर्वाहन 11:00 से 11:30 बजे तक तथा रात्रि 08:00 से 08:30 बजे तक प्रसारित होंगे। इन काQर्यक्रमों में भोजपुरिया संस्कृति के विविध रंग देखने केा मिलेंगे। इन कार्यक्रमो में भोजपुरी लोकगीत तथा लघु नाटिकाएं, भोजपुरी बोली क्षेत्र में मौजुद प्राचीन धरोहरों एवं परम्पराओं पर रूपक एवं डाक्यूमेंट्री को शामिल किया जाएगा। इनके अलावे क्षेत्र में हो रहे विकास योजनाओं पर आधारित कार्यक्रमो, युवाओं की समस्याएं एवं महिलाओं की आवश्यकताओ को ध्यान में रखकर विभिन्न प्रारूपों में कार्यक्रम निर्मित किये जायेंगे। भोजपुरी प्रसारण के आरम्भ के पहले दिन 11 दिसम्बर केा केन्द्र पर आयोजित हुऐ अर्थ स्टेशन के लोकार्पण समारोह पर आधारित टी.वी. रिपोर्ट प्रसारित होगी तथा अगले दिन गोरखपुर के माननीय सांसद एवं भोजपुरी के प्रख्यात अभिनेता श्री रवि किशन शुक्ल से की भेटवार्ता और भोजपुरी लोक गीतो का प्रसारण किया जायेगा।
इन कार्यक्रमो में भोजपुरी बोली और स्थानीय परम्पराओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही इस क्षेत्र की अन्य कलाओं एवं साहित्य को भी प्रोत्साहित किया जायेगा। इसके लिए गोरखपुर दूरदर्शन केन्द्र के कार्यक्रम एवं इंजीनियरिंग अनुभाग के सभी सदस्य अत्यधिक उत्साहित हैं। इसके लिए दूरदर्शन गोरखपुर केन्द्र में उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं को भी अतंर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अद्यतन किया जा रहा है।
सभे आपन माटी के बोली भोजपुरी में कार्यक्रम देखब जा- केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
