इंद्र वशिष्ठ
दिल्ली में पार्किंग वालों द्वारा मनमानी वसूली और दादागिरी से लोग त्रस्त हैं। पुलिस और नगर निगम की मिलीभगत के कारण पार्किंग वाले निरंकुश हो गए हैं। पुरानी दिल्ली के नया बाजार, पीलीकोठी इलाके में एमसीडी की पार्किंग वाला लोगों से पार्किंग के ज्यादा पैसे वसूल रहा है और पार्किंग की रसीद भी नहीं देता है।
दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं एनडीएमसी के सेवानिवृत्त डाक्टर अनिल बंसल का नया बाजार में क्लीनिक है।
डाक्टर अनिल बंसल ने बताया कि पीली कोठी पर स्थित पार्किंग वाला लोगों से ज्यादा पैसे ले रहा है और रसीद भी नहीं देता है। यहां एमसीडी के बोर्ड पर पार्किंग के रेट लिखे हैं जिसके अनुसार एक घंटे के बीस रुपए, एक से चार घंटे के दस रुपए प्रति घंटा। इसके अनुसार पांच घंटे के पचास रुपए होते हैं लेकिन पार्किंग वाला सौ रुपए वसूलता है। रसीद मांगने पर कहता है कि छपने गई हैं।
पुलिस की नाक के नीचे-
डाक्टर अनिल बंसल ने बताया कि उन्होंने पार्किंग स्थल के पास ही स्थित पुलिस चौकी पर इस मामले की शिकायत की। पार्किंग वाले ने पुलिसकर्मी से कहा कि रसीद छप कर नहीं आई है। पुलिसकर्मी ने पार्किंग वाले से कहा कि अगर किसी की गाड़ी चोरी हो गई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
पार्षद ने पल्ला झाड़ा-
डाक्टर अनिल बंसल ने निगम पार्षद को भी इस मामले की शिकायत की है। निगम पार्षद ने भी कोई कार्रवाई करने की बजाए, यह कह कर पल्ला झाड लिया कि पार्किंग वाला बदमाश है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में पुलिस और नगर निगम की मिलीभगत से अवैध पार्किंग तो चल ही रही हैं दिल्ली के बड़े-बड़े बाजारों आदि में वैध पार्किंग वाले भी तय स्थान से भी ज्यादा सड़कों पर पार्किंग कराते हैं।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
