बाराबंकी। भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने बारांबकी में एक और अतिरिक्त केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मांग की है। उहोंने अपनी मांग को रखते हुए कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र बाराबंकी में एक ही केन्द्रीय विद्यालय है जिसमे एक ही शिफ्ट का संचालन होता है। जिसका परिणाम यह होता है कि जनपद में लगभग सभी वर्ग के छात्रों का प्रवेश के लिए दबाव बना रहता है और ज्य़ादात्तर छात्र एडमिशन से वंचित रह जाते हैं। शिक्षा के प्रति गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का रुझान देखकर बहुत प्रसन्नता तो होती है मगर उनको प्रवेश ना मिल पाने के कारण दुख भी होता है।
इस बार कोरोना काल में महामारी के दौरान मेरे निवेदन पर शिक्षा मंत्री के संतुति पर कुछ बच्चों का ही एडमिशन वर्ष 2020 में हो पाया है जो कि संख्या में कम हैं। फिर भी मैं माननीय शिक्षा मंत्री को धन्यवाद व आभार प्रकट करता हूं और बाराबंकी में एक अतिरिक्त केन्द्रीय विद्यालय खोलने अथवा जब तक अतिरिक्त केन्द्रीय विद्यालय किसी कारणवश नहीं खोला जा सकता है तो उसके स्थान पर दूसरी पाली का संचालन किये जाने का अनुरोध भी किया।
Previous Articleरिलायंस रिटेल में केकेआर करेगा ₹ 5,550 करोड़ का निवेश
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
