बुलंदशहर, 24 सितंबर 2020। उत्तर प्रदेश में लगातार चोरी जैसे अपराधों का मामला बढ़ता जा रहा है। चोरों का दुस्सहास इतना बढ़ गया है कि चोरों ने भगवान का घर भी नहीं छोड़ा।
यह घटना बुलंदशहर जिले की है जहां चोरों ने देर रात नगर के पंचायती मंदिर में धावा बोला दिया और दानपात्र का ताला तोड़कर हजारों की नकदी समेत सोने चांदी के आभूषणों को चुरा ले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। मंदिर समिति के प्रधान मोहन लाल ने बताया कि रात के वक्त चोर छत पर लगे जाल को तोड़कर मंदिर में घुसे और भगवान का चांदी का मुकुट, चांदी का छत्र, तगड़ी, मुरली और अन्य आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जांच किया। वही मंदिर में हुई चोरी की घटना को लेकर श्रद्धालुओं एवं हिंदू संगठन के लोगों में भारी रोष है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से चोरी के खुलासे की मांग की है।
पंचायती मंदिर में चोरी, सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी भी ले गए चोर
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
