बदायूं, 24 सितंबर 2020। बदायूं पुलिस को आज बहुत बड़ीं कामयाबी मिली। जी हां पुलिस ने उन शातिर वाहन चोरो का पर्दाफाश किया है जो मास्टर चाभी से बाइको को चुराते थे। बताते चले कि बदायूं ज़िले के पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मारकर तीन वाहन चोरों के गिरोह के सदस्यों को चोरी की छः बाइको के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनो वाहन चोरों को जेल भेज दिया गया है।
जिले के बिल्सी थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक ईंट भट्ठे के पास तीन बाइकचोर चोरी की 6 बाइको के साथ मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनके और साथियों की भी तलाश कर रही है।
वाहन चोरों का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
