बाराबंकी। एकात्म मानववाद की विचारधारा के प्रवर्तक पं दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया और कार्यालय सहित जिले में प्रत्येक बूथ पर दीनदयाल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यर्पण करके उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सभी बूथों पर दीनदयाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा भी हुई।
भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए दीनदयाल के प्रयासों को सदैव याद किया जाएगा।
सिरौलीगौसपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक शरद अवस्थी ने कहा कि उपाध्याय जी भारत की सामाजिक सच्चाइयों से भलीभांति परिचित थे, उनके एकात्म मानवतावाद ने सदियों से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े दुर्बल वर्ग को विकास की मूलधारा में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास किये।
Previous Articleकिसान बिल के विरोध में भाकयू नें हाईवे 344 पर किया जाम
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
