भोपाल, 29 सितंबर 2020। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डीजी पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा पत्नी को पीटने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जहां उनके आईपीएस बेटे ने पिता के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी वहीं अब उनकी बेटी देवांशी गौतम खुलकर पिता के समर्थन में आ गई है। देवांशी गौतम का कहना है कि उसकी मां मानसिक तौर पर बीमार है। वो अपने घर को भी न सिर्फ आग लगाने की कोशिश कर चुकी है बल्कि खुद को मारने के प्रयास भी कर चुकी हैं।
देवांशी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस मामले में पत्र भी लिखा है।
गौरतलब है कि पुरुषोत्तम शर्मा के बेटे ने घर के एक वीडियो को जारी करते हुए मां को प्रताडित करने का आरोप लगया था और पिता के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की थी।
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
