समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 9अप्रैल। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तारीख को लेकर लगातार फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे थे ऐसे में उनके चाचा रॉबिन भट्ट ने ये कंफर्म किया है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 17 अप्रैल को हमेशा के लिये एक-दूजे के हो जायेंगे।
महेश भट्ट के भाई और आलिया के अंकल रॉबिन भट्ट ने एक इन्टरव्यू में बताया कि शादी का कार्यक्रम 14 अप्रैल से शुरू हो जाएगा और चार से पांच दिनों तक चलेगा। इन दिनों में अलग-अलग फंक्शन होंगे व 17 अप्रैल की रात में शादी होगी, जबकि 18 अप्रैल को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा।
17 अप्रैल को विवाह के बंधन में बंधेंगे रणबीर और आलिया भट्ट, 4 दिनों तक चलेगा फंक्शन
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
