समग्र समाचार सेवा
जबलपुर, 16मई। मध्य प्रदेश के जबलपुर में उस समय तहलका मच गया जब हनुमानताल स्थित बड़े जैन मंदिर में मुनि सुब्रत नाथ भगवान की मूर्ति के सिर से शनिवार देर रात जल धारा बहने लगी। यह खबर मिलते ही शहर भर से बड़ी सख्ंया में भक्त मंदिर पहुंच गए और थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में भक्तों का जमावड़ा मंदिर में लग गया।
मंदिर पहुंचे भक्त मूर्ति से निकल रही जलधारा को मोबाइल में कैद करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुब्रत नाथ भगवान के सिर व कान से जलधारा बह रही थी ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भगवान का अभिषेक स्वयं ही हो रहा हो। ऐसा देर रात एक बजे तक होता रहा फिर इसके बाद स्वयं बंद हो गयी। भक्त इसे चमत्कार मानते हुए आश्चर्यचकित थे।
वहीं मंदिर में लोगों की भीड़ को देखते हुए देर रात मंदिर के पट बंद करने पड़े। लगभग 1 बजे जलधारा बंद होने पर लौट गए। मंदिर पहुंचे भक्त चमत्कार मान रहे हैं। बता दें कि जलधारा निकलने वाली प्रतिमा का अभी हाल ही में हुए पंचकल्याणक महोत्सव में प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इसे गोलबाजार में हुए पंचकल्याणक में मुनिपुंगव सुधासागर महाराज ने प्रतिष्ठापित किया था।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
