समग्र समाचार सेवा
लखनऊ,25मई। राजनीति में उलटफेर के दौर के बीच कांग्रेस के कद्दावर नेता कपिल सिब्बल ने आज निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर राज्यसभा सीट के लिए नामांकन भरा और खुलासा किया वह कांग्रेस की सदस्यता से 16 मई को ही इस्तीफा दे चुके हैं और अब समाजवादी पार्टी के खेमे से खड़े होकर मोदी सरकार के खिलाफ लामबंदी करेंगे।
नामांकन दाखिल करने के बाद सिब्बल ने बताया कि अब हम विपक्ष में बैठेंगे और मोदी सरकार की खराब नीतियों के बारे में लोगों में जागरुकता फैलाएंगे।
आज सुबह सिब्बल सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव के साथ अपना नामांकन करने पहुंचे।
गौरतलब है कि वह राजस्थान में कांग्रेस के चिंतन शिविर में भी शामिल नहीं हुए थे। माना जा रहा है कि सपा के मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले आजम खान की नाराजगी को दूर करने के लिए सपा ने कपिल सिब्बल को यूपी से राज्यसभा भेजने का इंतजाम किया है।
कपिल सिब्बल के नामांकन के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत जल्द सभी उम्मीदवार अपना नामांकन कर देंगे। आज कपिल सिब्बल जी ने किया है। वह देश के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। देश के जाने-माने केसों को उन्होंने लड़ा है। वो लोस में रहे हों, रास में रहे हों उन्होंने बहुत अच्छे ढंग से अपनी बात रखी है। पॉलिटिकल करियर भी है उनके पास। हमें पूरी उम्मीद है कि आज जब देश के सामने बड़े-बड़े सवाल हैं जैसे महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। चीन लगातार हमारी सीमाओं के अंदर आ रहा है। इन तमाम बड़े-बड़े सवालों पर कपिल सिब्बल जी सपा और अपनी बात रखेंगे।
कपिल सिब्बल ने छोड़ा कांग्रेस का ‘हाथ’, सपा से राज्यसभा के लिए भरा नामांकन
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
