समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।
दिल्ली एक भाजपा नेता का ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को गाली देना उन पर भारी पड़ गया है। जी हां बीजेपी नेता के खिलाफ ड्यूटी पर तैनात एक यातायात कॉन्स्टेबल के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। कांस्टेबल के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाला नेता का कथित वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर योगेंद्र चंदोलिया यातायात कॉन्स्टेबल के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखे हैं| पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
Next Article व्हाइट मोनोकिनी में अलाया ने शेयर की हॉट तस्वीरें
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
